फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in chamba

मणिमहेश डलझील में एक फीट हिमपात, साच पास बंद होने से कटा पांगी

Mon, 16 Nov 2020 09:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
snowfall in chamba
खज्जियार में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में ढाई महीने के लंबे सूखे के बाद आखिरकार जमकर बारिश और बर्फबारी हुई है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से किसान और बागवान गदगद हैं।
विज्ञापन

वहीं पर्यटन नगरी खज्जियार और डलहौजी के डैनकुंड, लक्कड़मंडी में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार भी पंख लगेंगे। साचपास में बर्फबारी के कारण जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क शेष विश्व से कट गया है। वहीं बर्फबारी के कारण लक्कड़मंडी खज्जियार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को भरमौर के कुगति, चौबिया के ऊंगी, चिहान, हड़सर के मौण, वलमुई, पूलन के सुप्पा, चुजणी, संचूई के मलकौता गरीमा के चलेड़, खणी के वालो, तुंदाह के गवाड आदि गांवों मे तीन से चार इंच ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मणिमहेश डल झील में एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी के डैणकुंड और पोहलाणी माता मंदिर में भी दस इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। खज्जियार में तीन इंच, लक्कड़मंडी में छह इंच तक बर्फ होने से सफेद चादर बिछ गई है। नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में बर्फबारी होने से बागवान और किसान भी गदगद हैं।
किसानों का कहना है कि पिछले करीब ढाई माह से बारिश होने के कारण गेहूं की बिजाई के अलावा सेब, नाशपाती के बगीचों में भी जरूरी काम नहीं कर पा रहे थे। अब बारिश और बर्फबारी होने से वह अपने काम शुरू कर पाएंगे। कुल मिलाकर लंबे अंतराल के बाद बारिश और बर्फबारी लोगों के लिए राहत लेकर आई है।

बर्फबारी और बरिश के बाद बिजली हुई गुल
जिले के कई इलाकों में पहली बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाकर रख दी है। इस वजह से भरमौर, खज्जियार और पुखरी क्षेत्र में बिजली कटों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed