फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Snowfall

जिला में बर्फबारी चालीस मार्गों पर यातायात अवरूद्द, 25 ट्रांसफार्मर ठप्प

Thu, 09 Jan 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Snowfall
चंबा। जिले में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वीरवार को धूप खिलने के बाद मार्गों को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। वीरवार को देर शाम तक चालीस मार्गों पर यातायात ठप रहा तो वहीं 25 विद्युत ट्रांसफार्मर भी बहाल नहीं हो पाए। पूरा दिन धूप निकलने के कारण विभागीय मैनपावर मौके पर डटी रही। हालांकि, चंबा-जोत और सलूणी-किहार मार्ग बहाल कर दिया गया जबकि इन मार्गों पर फिसलन अभी भी बरकरार है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन मार्गों पर आवाजाही करते वक्त वाहन चालकों को सतर्क रहने की हिदायत जारी की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते तीन दिनों में मौसम काफी खराब रहा। इससे जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ तो वहीं, दूसरी तरफ निचले क्षेत्रों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई। बुधवार को पर्यटन स्थल जोत, खज्जियार, भरमौर, होली, किहार, लंगेरा और जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी हिमपात हुआ। वीरवार को मौसम साफ होने के बाद व्यवस्था बहाल करने के लिए विभागीय कर्मी युद्धस्तर पर जुटे रहे। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल में हिमखंड गिरने से बिजली आपूर्ति वीरवार को भी बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को सर्द रातें बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही हैं। कुल मिलाकर बर्फबारी के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में जन-जीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेेत्रों में बर्फबारी के बाद व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि करीब चालीस मार्गों पर यातायात ठप पड़ा है जहां, मशीनरी बर्फ हटाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed