{"_id":"66ec547bc5d01afe6908cd8d","slug":"smart-meter-scheme-is-not-in-public-interest-government-should-withdraw-it-union-chamba-news-c-88-1-cmb1003-133512-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर योजना जनहित में नहीं, वापस ले सरकार : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर योजना जनहित में नहीं, वापस ले सरकार : यूनियन
Thu, 19 Sep 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा कार्यालय में बैठक के दौरान बिजली बोर्ड़ कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
चंबा। विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक शुक्रवार को कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने की। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया।
इन समस्याओं का समाधान जल्द करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर की योजना को जनहित में सही नहीं ठहराया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस योजना को बंद किया जाए। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि फील्ड स्टाफ की कमी है। इसके चलते व्यवस्था चरमरा रही है। अन्य कर्मचारियों पर कार्य का बोझ बढ़ गया है। इसके अलावा बिजली बोर्ड के भवन की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में आने वाले सर्दियों के मौसम में फील्ड के कर्मचारियों को स्नोफिट मुहैया करवाई जाए। कर्मचारियों मांग की है कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करवाई जाए। बैठक में अनिल वर्मा, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, विनीत ठाकुर, अंकुर कुमार, सुमन कुमार आदि मौजूद रहे।
--