{"_id":"60a3c0e78ebc3e115504c5f2","slug":"slot-to-open-two-days-before-vaccination-chamba-news-sml3706927154","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए दो दिन पहले खुलेंगे स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए दो दिन पहले खुलेंगे स्लॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण के लिए पोर्टल पर विभिन्न दिनों में स्लॉट खुलेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड पोर्टल पर 24 मई के दिन टीकाकरण के लिए स्लॉट 22 मई, 27 मई के टीकाकरण के लिए 25 मई और 31 मई टीकाकरण तिथि के लिए स्लॉट 29 मई को खुलेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वैक्सीन लगवाने के उपरांत भी संक्रमण से बचने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, हाथों को निरंतर धोने या सैनिटाइज करने और दो गज की दूरी बनाए रखने का आह्वान किया है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि प्रत्येक स्लॉट खुलने का समय दोपहर 11 बजे का रहेगा। पात्र व्यक्ति (http://www.cowin.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद प्रत्येक पंजीकरण दाता को रजिस्टर मोबाइल पर एसएमएस आएगा। इसके बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर ही पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अन्य कोई भी प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।