{"_id":"614b54eb8ebc3e0a283796f6","slug":"site-inspection-done-for-eklavya-school-chamba-news-sml3847833129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलव्य स्कूल के लिए किया साइट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलव्य स्कूल के लिए किया साइट का निरीक्षण
विज्ञापन
खणी में बन रहे आवासीय एकलव्य स्कूल के िलए साइट का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। भरमौर के खणी में आवासीय एकलव्य स्कूल के भवन निर्माण को लेकर केंद्र की (सीपीडब्ल्यूडी) सेंटर पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट की टीम ने साइट का निरीक्षण किया। टीम के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कुमार धीमान, उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप महाजन, आवासीय एकलव्य स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा और खणी पंचायत के प्रधान श्याम सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
टीम में शामिल अधिशासी अभियंता मनोहर लाल और सहायक अभियंता ब्यास चंद ने मौके पर चिह्नित साइट को देखा। इसको लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसे वह संबंधित केंद्रीय विभाग को भेजेंगे। उसके बाद आवासीय एकलव्य स्कूल के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
खणी में बन रहे एकलव्य स्कूल के लिए पांच हेक्टेयर या 15 एकड़ जमीन की जरूरत है। केंद्र से आई सीपीडब्ल्यूडी की टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय विभाग स्कूल निर्माण को हरी झंडी देगा। मौजूदा समय में आवासीय एकलव्य स्कूल की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी के गुरुकुल में चलाई जा रही हैं। प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्रीय टीम ने एकलव्य स्कूल के भवन निर्माण के लिए साइट का निरीक्षण किया है।