फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shopkeepers on the streets, pedestrians looking for their way

Chamba News: सड़कों पर दुकानदारी, राहगीर तलाश रहे रास्ता

Tue, 11 Nov 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers on the streets, pedestrians looking for their way
चंबा शहर में दुकानों के बाहर सड़क पर सजाया गया सामान।संवाद
चंबा। शहर में मुख्य बाजार में दुकानदारी सड़कों पर आ गई है। इसके चलते आवाजाही करने वाले राहगीरों को रास्ता खुद बनाना पड़ रहा है तो वहीं, सड़क सिकुड़ने के चलते जाम की समस्या भी आम बनती जा रही है।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि शहर की सड़कों से अधिकारी रोजाना आवाजाही करते हैं। उन्हें कारोबारियों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण नहीं दिख रहा है। इसके चलते लोगाें की परेशानियां बढ़ती जा रही है। बाजार की सड़क पर दुकानदारी और अतिक्रमण इस कदर हावी हो गया है कि आम राहगीरों से लेकर वाहन चालकों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समय-समय पर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद चंबा और पुलिस विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती रही है, लेकिन जैसे ही अभियान थमता है, अतिक्रमणकारी फिर से वहीं दुकानदारी जमाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र कुमार, रोशन लाल, शम्मी कुमार, करण सिंह, वीरेंद्र कुमार और बिट्टू कुमार का कहना है कि कार्रवाई में सख्ती की कमी और निरंतर निगरानी के अभाव के कारण ही यह समस्या लगातार बनी हुई है। बाजार से बाहर निकलने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उनका मानना है कि दुकानदार अपने सामान को दुकानों तक सीमित रखें और अवैध फड़ी वालों को हटाया जाए तो स्थिति में सुधार हो सकता है।

यह मामला ध्यान में है। इस बारे में नगर परिषद चंबा को उचित कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। प्रियांशु खाती, एसडीएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed