फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   seven juari arrest

जुआ खेलते सात पकड़े, चौंसठ हजार बरामद

Fri, 13 Nov 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 13 Nov 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
 दीपावली के एक दिन बाद भी जुआ खेलने के आदी लोग जुआ खेलते रहे। इसी दौरान पुलिस ने गश्त के दौरान चंबा शहर के साथ लगते सुल्तानपुर क्षेत्र में सात लोगों को जुआ खलते हुए पकड़ा। पुलिस को मौके पर इनके पास से चौंसठ हजार एक सौ अस्सी रुपये नकद और ताश के पत्ते भी बरामद हुए।
विज्ञापन



यह मामला उस समय पेश आया, जब चंबा थाना पुलिस चंबा पठानकोट हाइवे पर सुल्तानपुर नामक क्षेत्र में रात के आठ बजे गश्त कर रही थी, तभी पुलिस को वहां पर कुछ लोगों की गतिविधियों पर शक हुआ।
विज्ञापन



मौके पर जाकर देखने पर पता लगा कि सात लोग आपस में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों लोगों को गिरफ्त में लेते हुए जुए के लिए प्रयोग में लाई जा रही धनराशि को जब्त कर जुआ अधिनियम का मामला बना लिया। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि जुआ खेलना कानून अपराध है। ऐसे में इस खेल पर नकेल कसने की मुहिम आगामी भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed