फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Services of senior doctors not found in OPD

ओपीडी में नहीं मिली सीनियर डॉक्टरों की सेवाएं

Tue, 04 Oct 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Services of senior doctors not found in OPD
मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों के सामूहिक हड़ताल पर जाने के चेकअप के लिए अपनी बारी का इंतजार कर - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों को सीनियर चिकित्सकों की सेवाएं नहीं मिल पाईं। करीब 25 असिस्टेंट प्रोफेसर एक दिन की सामूहिक हड़ताल पर रहे। ओपीडी में जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकोें ने मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। विशेषज्ञों से अपनी जांच करवाने के लिए दूरदराज के इलाकों से पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कई मरीज ऐसे थे जो विशेषज्ञों से अपनी बीमारी के इलाज को लेकर परामर्श लेने पहुंचे थे लेकिन उन्हें विशेषज्ञोें की सेवाएं नहीं मिल पाईं। उन्हें भी जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों से परामर्श लेना पड़ा। ओपीडी में एक-एक विशेषज्ञ ने सेवाएं दी। इसकी वजह से मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि मरीजों को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सामूहिक हड़ताल पर चल रहे विशेषज्ञों ने दोपहर के समय मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट मीटिंग की और आगामी रणनीति बनाई गई। असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ सरकार से मांग कर रहे हैं कि फील्ड के विशेषज्ञों की तर्ज पर उन्हें भी अकादमी भत्ता दिया जाए। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सरकार सीधी भर्ती करे। उसके अलावा अन्य पदों पर पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और जिला स्तरीय कार्यशाला के लिए अनुमति प्रदान की जाए। इन मांगों को लेकर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ सामूहिक हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed