फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Self-defense training is commendable for confidence in girls: Kuldeep

बालिकाओं में आत्मविश्वास के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण सराहनीय : कुलदीप

Thu, 12 Feb 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Feb 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Self-defense training is commendable for confidence in girls: Kuldeep
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने साथ में कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रत्येक बालिका को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के दौरान सक्षम रूप से निपटने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात समग्र शिक्षा अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शस्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट (सिम्मा) के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंच कर की। उन्होंने 2025-26 के दौरान मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिका विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के तहत 350 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत अब तक लगभग 150 करोड़ रुपये की धन राशि व्यय की जा चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की बहुआयामी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed