{"_id":"65ce48613701b23cec03db46","slug":"second-accused-arrested-in-sillagharat-theft-case-chamba-news-c-88-1-ssml1006-118489-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिल्लाघ्राट चोरी मामले में गिरफ्तार किया दूसरा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिल्लाघ्राट चोरी मामले में गिरफ्तार किया दूसरा आरोपी
Thu, 15 Feb 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सिल्लाघ्राट में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
अब इस मामले में दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस की जांच चल रही है। इस मामले में अन्य लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना है, क्योंकि सिल्लाघ्राट में चोरी की घटनाएं काफी समय से चल रही थीं। ऐसे में पुलिस उन सभी चोरी की घटनाओं को लेकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस ने वीरवार को डलहौजी की अदालत में पेश किया। दूसरे आरोपी को शुक्रवार को पेश किया जाएगा। पुलिस ने बुधवार रात को एक आरोपी को सिल्लाघ्राट में शटरिंग प्लेटें चोरी करते हुए पकड़ा था। मामले में जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो इसमें शामिल दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने वीरवार को दबोच लिया। अब पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस चोरी के इस मामले में जुड़े अन्य लोगों को भी हिरासत में ले सकती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सिल्लाघ्राट में शटरिंग प्लेटों को चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई चल रही है।
--