फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   search operation starts with radar

राडार से होगी लापता युवकों की तलाश

Fri, 18 Mar 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 18 Mar 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश पर्वत से ठीक नीचे व धनछो से ऊपर भैरो घाटी में लापता दो युवकों की तलाश के लिए सियाचिन से हनुमंथप्पा को खोजने वाली टीम पहुंची है। इसी टीम ने हनुमंथप्पा को भी निकाला था। लापता युवकों को खोजने के लिए सेना राडार सिस्टम का प्रयोग करेगी।
विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन के लिए सेना के दो राडार भरमौर पहुंचे हैं। सेना के रडार लगभग बीस मीटर यानी कि साठ फुट की गहराई तक भूमि के नीचे छिपी वस्तुओं का पता लगाने में सक्षम हैं।  हाल ही में भरमौर में बचाव दल के अस्थायी बेस कैंप पहुंचे दो रडार बर्फ और ग्लेशियर में लगभग साठ फीट नीचे तरंगों के माध्यम से दबी हुई वस्तुओं को ढूंढ निकालने में सक्षम हैं। इसके अलावा एवलांच डिटेक्टर भी इस दल को खोज अभियान में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


लापता युवकों की खोज को प्रशासन ने बचाव अभियान की जगह खोज अभियान का नाम दिया है। सोमवार व मंगलवार को भी भरमौर में धूप  खिली रही। लेकिन इसके बावजूद मणिमहेश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। दोनों युवकों के परिजन उनके सकुशल लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से पहुंचे दो राडार ः एसडीएम
एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सियाचिन में हनुमंथप्पा को खोजने वाली टीम युवकों की तलाश के लिए पहुंची है। युवकों को जल्द ही खोज निकाला जाएगा। सेना के पास दो राडार दिल्ली से पहुंचे हैं। इनकी भूमि के नीचे छिपी चीज को खोजने की क्षमता 60 फीट है। इसके अलावा ऑपरेशन के लिए एवलांच डिडेक्टर की भी प्रयोग किया जा सकता है।  प्रशासन और सेना सर्च ऑपरेशन के लिए तैयार है। सर्च अभियान पूरी तरह से मौसम के मिजाज पर टिका हुआ है। जिस जगह युवक लापता हुए हैं। वहां की ऊंचाई समुंद्र तल से लगभग दस हजार फीट के करीब है। जहां पर भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है। बावजूद इसके मौसम के खुलते ही सेना के जवान और प्रशासनिक टीम खोज अभियान के लिए डट जाएगी।


मौसम पर टिकी सबकी नजरें
उधर मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानें तो पता चलेगा कि वीरवार और शुक्रवार को फिर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना प्रबल है। ऐसे में तकनीक पर प्रकृति भारी पड़ सकती है। फिलहाल सबकी नजरें वीरवार को शुरू होने वाले खोज अभियान पर टिकी हुई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed