{"_id":"66ec549ea04752be950707ee","slug":"schools-that-do-not-enroll-online-will-be-measured-department-will-seek-answers-chamba-news-c-88-1-cmb1003-133479-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ऑनलाइन नामांकन नहीं करने वाले स्कूल नपेंगे, विभाग करेगा जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ऑनलाइन नामांकन नहीं करने वाले स्कूल नपेंगे, विभाग करेगा जवाब तलब
Thu, 19 Sep 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा। इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन नामांकन न भरने वाले स्कूल प्रमुखों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बारे में स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन नामांकन भरने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। अगर कोई स्कूल प्रमुख इस तिथि के तहत ऑनलाइन नामांकन नहीं भरता है तो विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जवाब तलब किया जाएगा। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद स्कूल प्रमुखों से बिना विलंब ऑनलाइन नामांकन भरवाना है। इससे बच्चों की वैज्ञानिक गतिविधियों में दिलचस्पी बढ़े और इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेने से विमुख न रह सके।
जानकारी के अनुसार जिले के करीब पांच सौ सीनियर सेकेंडरी, हाई स्कूल और माध्यमिक पाठशालाओं समेत निजी स्कूलों को यह नॉमिनेशन भरने के आदेश जारी किए हैं। हैरानी की बात है कि इन पांच सौ स्कूल में से महज 140 स्कूलों ने ही अब तक ऑनलाइन नामांकन भरे हैं। अन्य स्कूलों ने विभाग ने जारी इन निर्देशों की अवहेलना की है। विभाग ने साफ किया कि 15 अक्तूबर तक अगर स्कूल प्रभारी ऑनलाइन नामांकन नहीं भरते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही इस बारे निदेशालय भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी सजती है। इसमें नामांकन करने वाले विद्यार्थियों को दस हजार रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि उन स्कूलों को दी जाती है जिनके मॉडल निर्माण के आइडिया इनोवेटिव होते हैं। यह राशि मिलने के बाद विद्यार्थी गाइड टीचर की सहायता से अपना मॉडल तैयार करते हैं और प्रदर्शनी में दिखाते हैं। बेहतरीन मॉडल को राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी के लिए भी चयनित किया जाता है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा भाग सिंह चौहान का कहना है कि अब तक 140 स्कूलों ने नामांकन भरा है। कहा कि जो स्कूल नामांकन नहीं भरेंगे, से जवाब लिया जाएगा। कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सभी स्कूलों का ऑनलाइन नामांकन भरना अनिवार्य है।
--