फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School will not send children until permanent teacher is posted

Chamba News: स्थायी शिक्षक की तैनाती न होने तक बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल

Wed, 17 May 2023 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 May 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
School will not send children until permanent teacher is posted
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला छुद्रा में शिक्षक के अभाव में अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल न भेजने का निर्णय किया है। बुुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में अभिभावकों ने एकमत से यह निर्णय किया। एसएमसी अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत ठाकरी मिट्टी के प्रधान, उपप्रधान और अभिभावक मौजूद रहे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला छुद्रा में 22 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन कोई भी स्थायी अध्यापक न होने से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि जब तक प्राथमिक पाठशाला छुद्रा में स्थायी रूप से किसी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होगी तब तक सभी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। स्कूल प्रबंधक समिति का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के माध्यम से उपमुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया है। इतना ही नहीं अप्रैल में एडीसी के माध्यम से डीसी को भी ज्ञापन दिया गया है। इसके अलावा निर्णय किया गया कि अब 23-24 मई को लोक निर्माण विभाग मंत्री बिक्रमादित्य को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रखने का आह्वान
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट और माध्यमिक विद्यालय आयल में शिक्षा खंड चंबा के खंड स्रोत केंद्र समन्वयक डॉ. राजेश सहगल ने विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रखने का आह्वान किया। कहा कि स्कूलों के पास के क्षेत्र में तंबाकू के विज्ञापनों के होर्डिंग, बैनर आदि को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। साथ ही स्कूलों के 100 मीटर के आसपास के क्षेत्र में तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध को लागू करने और फिर उसके समुचित पालन पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed