फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School students reading newspaper before syllabus

Chamba News: सिलेबस से पहले अखबार पढ़ रहे स्कूल विद्यार्थी

Sun, 22 Oct 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
School students reading newspaper before syllabus
चंबा के अनमोल प​ब्लिक स्कूल राजनगर में क्लास में फ्री टाईम पर अखबार पढ़ते विद्यार्थी।संवाद
चंबा। स्कूलों में बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने, नई-नई जानकारियां साझा करने के लिए अनमोल पब्लिक स्कूल राजनगर ने नई पहल शुरू की है। विद्यार्थियों को सिलेबस से पहले अखबार पढ़ाई जाती है।
विज्ञापन

बच्चों की हिंदी में पकड़ को मजबूत करने सहित बौद्धि क्षमता बढ़ाई जा रही है। कक्षाओं में फ्री पीरियड के दौरान बच्चे अखबारों की सुर्खियां पढ़कर सुनाते आम देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

अनमोल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजीव भंडारी, प्रधानाचार्य अनीशा ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के समय में वर्तमान में कुछ हटकर भी बच्चों को सिखाने और पढ़ाने की आवश्यकता है। इसी सोच को लेकर स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों के साथ विचार-विर्मश करने के बाद निर्णय लिया कि बच्चों को प्रार्थना सभा में अखबार संबंधी ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे जाने, अखबार पढ़ाने, जानकारियां साझा करने संबंधी गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं के बच्चे अखबार पढ़ने में अपनी भूमिका का निर्वहन करते साफ देखे जा सकते हैं। बताया कि आगामी भविष्य के लिए ये कदम काफी सार्थक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed