{"_id":"56e575dc4f1c1b75338b4568","slug":"sarch-operation-starts-after-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बाद फिर से शुरू होगी भैरो घाटी में लापता युवकों की तलाश : सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे बाद फिर से शुरू होगी भैरो घाटी में लापता युवकों की तलाश : सेना
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को उपायुक्त ने भरमौर पहुंच कर खोजी अभियान की अगुवाई कर सेना के कमांडेंट व स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की। जिसमें इस अभियान की पूरी इनपुट ली गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेना को इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
गौर रहे कि बीते सोमवार को महाशिवरात्रि के दिन डलहौजी से पांच युवक मणिमहेश गए थे। जिनमें से भैरोघाटी में दो युवक ग्लेशियर की चपेट में आने से लापता हो गए थे। जिसके बाद तीन अन्य साथियों ने दो युवकों के लापता होने की सूचना दी। तब से लेकर जिला प्रशासन व सेना ने मोर्चा संभाला हुआ था। लेकिन बार बार मौसम की बद मिजाजी ने से खोजी अभियान में अड़ंगा डाल रखा है। जैसे ही मौसम खुलता है तो फिर सेना फिर खोज अभियान को शुरू कर देगी।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों के अनुसार हाल में मणिमहेश पर्वत पर ताजा हिमपात हुआ है। खोजी अभियान के सदस्यों की सुरक्षा के लिहाजा से ताजा बर्फबारी के 72 घंटों के बाद ही खोजी अभियान शुरू किया जाएगा। सेना के कमांडेंट डीके भारद्वाज द्वारा उपायुक्त को बताया गया है कि घटना स्थल का पूरी तरह से अध्ययन कर लिया गया है। जिसके बल पर सेना के जवान इस अभियान सफलता पा लेंगे।
विज्ञापन