{"_id":"69370b9e1e7a977b8d0ccf66","slug":"sanwal-panchayat-head-and-deputy-head-suspended-in-rs-125-crore-apple-scam-chamba-news-c-88-1-cmb1003-168688-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सवा करोड़ के सेब घोटाले में सनवाल पंचायत के प्रधान, उपप्रधान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सवा करोड़ के सेब घोटाले में सनवाल पंचायत के प्रधान, उपप्रधान निलंबित
Mon, 08 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत आती ग्राम पंचायत सनवाल में बहुचर्चित सवा करोड़ के सेब घोटाले में पंचायत प्रधान और उपप्रधान को निलंबित कर दिया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने पंचायती राज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है।
निलंबित पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत मोहर, अभिलेख सहित जरूरी दस्तावेज पंचायत सचिव को जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पंचायत प्रतिनिधियों को गिरफ्तार भी किया गया था।
इस मामले में प्रधान को 48 दिन और उप प्रधान 21 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था। इन तथ्यों के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से दोनों पंचायत प्रतिनिधियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बारे में कार्यालय आदेश भी जारी कर दिए गए है। ग्राम पंचायत सनवाल में करीब सवा करोड़ रुपये का सेब घोटाला हुआ था। इस मामले की जांच में दोनों पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया और आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा मकेश रेपसवाल ने बताया कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर दोनों पंचायत प्रतिनिधियों को निलंबित कर दिया गया है। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यह है पूरा मामला
वर्ष 2022 में एक शिकायतकर्त्ता की शिकायत के बाद मामला सुर्खियों में आया था। मनरेगा के अंतर्गत सेब के पौधरोपण के आठ कार्य स्वीकृत हुए थे। इन कार्यों पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन इसकी खरीद में हेराफ