{"_id":"6aa588e6676f4fc7790cfc43","slug":"sankalp-academy-wins-kabaddi-title-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196420-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: संकल्प अकादमी ने जीता कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: संकल्प अकादमी ने जीता कबड्डी का खिताब
Sat, 12 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
तेलका दंगल में आयोजित फाइनल में किया शानदार प्रदर्शन, चंबा की टीम उपविजेता
राजस्थान, पंजाब, अमृतसर और जम्मू के पहलवानों ने दंगल में दिखाए दांव-पेच
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका में आयोजित दंगल मेले में कबड्डी का खिताब संकल्प अकादमी ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर संकल्प अकादमी की टीम विजेता बनी, जबकि चंबा की टीम उपविजेता रही।
विजेता टीम को 13 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
छिंज मेला कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में राजस्थान, पंजाब, अमृतसर और जम्मू समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के मुकाबलों में दमखम दिखाया। पहलवानों के रोमांचक दांव-पेच देखने के लिए स्कूल मैदान में ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों की खूब भीड़ जुटी। दंगल का शुभारंभ ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने किया।
छिंज मेला कमेटी के प्रधान देस राज बसंत ने बताया कि तेलका में हर वर्ष दंगल मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। कुश्ती के साथ कबड्डी प्रतियोगिता दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
विज्ञापन
--
हाईकोर्ट की अनुमति के बाद स्कूल मैदान में हुआ दंगल
तेलका का दंगल मेला स्कूल मैदान में आयोजित किया जाता है। स्कूल परिसरों में दंगल, मेले और अन्य आयोजनों को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश लागू हैं। ऐसे में मेला कमेटी ने इस बार आयोजन से पहले हाईकोर्ट से विशेष अनुमति प्राप्त की। निर्धारित शर्तों को पूरा करने के बाद ही स्कूल मैदान में दंगल और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन के दौरान न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित शर्तों का पूरा पालन किया गया। मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।