{"_id":"6aa5860e7a709501f1069731","slug":"traffic-stalled-on-the-bharmani-mata-route-as-the-number-of-pilgrims-increased-chamba-news-c-88-1-ssml1006-196375-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: श्रद्धालु बढ़े तो भरमाणी माता मार्ग पर थम गई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: श्रद्धालु बढ़े तो भरमाणी माता मार्ग पर थम गई रफ्तार
Sat, 12 Sep 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा में मणिमहेश यात्रा के दौरान डल झील के पास पूजा अर्चना करते श्रद्धालू।संवाद
लंबा जाम लगने से एक घंटे तक फंसे लोग, मणिमहेश यात्रा में यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के बीच शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते ही भरमाणी माता मंदिर जाने वाली सड़क पर यातायात व्यवस्था की पोल खुल गई।
वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को करीब एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते ही सड़क पर यातायात नियंत्रित करने में दिक्कत सामने आई। जाम के कारण गर्मी और भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। कई वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
श्रद्धालुओं संजीव कुमार, सुरेश, ओमराज, प्रकाश, अनिल सोफत और केवल जरयाल ने बताया कि शनिवार को अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उनका कहना था कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना पहले से तय रहता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस को पहले से बेहतर तैयारी करनी चाहिए थी। श्रद्धालुओं ने मांग की कि भीड़ बढ़ने के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएं और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जाए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि यातायात जाम न लगे, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--