{"_id":"6ac67fa2899b0e6db70787ef","slug":"samples-of-11-food-items-being-sold-at-smart-bazaar-were-collected-chamba-news-c-88-1-ssml1006-199175-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्मार्ट बाजार में बिक रहे 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्मार्ट बाजार में बिक रहे 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
Wed, 07 Oct 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
देसी घी, मैगी, बर्फी, बेसन और चुख समेत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की कंडाघाट में होगी जांच
त्योहारी सीजन से पहले विभाग ने कसा शिकंजा, मंगला बाजार से दूध से बने उत्पादों के नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को विभागीय टीम ने चंबा के स्मार्ट बाजार में निरीक्षण कर 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे।
इन सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम ने देसी घी, मैगी नूडल्स, बेसन, बर्फी, चाय पत्ती और ग्रीन चिल्ली चुख समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधी कौंडल समेत टीम ने स्मार्ट बाजार में बिक रहे खाद्य उत्पादों की जांच की। इस दौरान दूध से बने उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों के अनुसार दूध से बने खाद्य पदार्थों के जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। ऐसे में इनकी गुणवत्ता की जांच जरूरी है, ताकि इनके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने जिला मुख्यालय से सटी मंगला पंचायत के बाजार का भी निरीक्षण किया। यहां लोगों की ओर से दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली थीं। टीम ने मौके से दूध से बने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इनकी भी कंडाघाट प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। लोगों की सेहत से किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।