फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Samples of 10 food products including Chamba Chukh were collected at Minjar fair

Chamba News: मिंजर मेले में चंबा चुख समेत 10 खाद्य उत्पादों के भरे सैंपल

Tue, 05 Aug 2025 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Samples of 10 food products including Chamba Chukh were collected at Minjar fair
चंबा चौगान में स्वंय सहायता समूह द्वारा लागई गई प्रदर्शनी में सैंपल लेने के दौरान स्वास्थ्य विभ
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिंजर मेले में चंबा चुख समेत 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे है। तीन सैंपल चंबा चुख, दो आम के अचार, एक अदरक अचार, एक गलगल के अचार, एक जलेबी, एक सूजी की बर्फी और एक दहीं का है। अब गुणवत्ता की जांच के लिए इन्हें कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत निर्धारित मानकों में खरा नहीं उतरे तो विक्रेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इसके साथ ही दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे विशेष रूप से खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न करें।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधी कौंडल, खाद्य विश्लेषक मोहम्मद रियाज और परिचारक बॉबी शर्मा ने चौगान नंबर एक और पुराने बस स्टैंड के पास बिक रहे इन उत्पादों की दुकानों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि मिंजर मेले में बिकने वाले सभी खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांची जा रही है। इसी कड़ी में अचार सहित अन्य उत्पादों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed