{"_id":"5fda35348ebc3e41d23b8ec1","slug":"samot-bazzar-closed-from-six-days-chamba-news-sml354730059","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोट बाजार छह दिनों से बंद, लोग और व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोट बाजार छह दिनों से बंद, लोग और व्यापारी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए समोट बाजार को बंद हुए 6 दिन हो गए हैं। अब लोगों को रोजाना जरूरत के सामान जैसे दूध और सब्जी जैसी चीजों की कमी होने लगी है। बाहर से आने वाली दूध और सब्जी की आपूर्ति बंद पड़ी है, तो मिठाई विक्रेताओं को भी मिठाइयां खराब होने का नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी किसी तरह सब्जी और दूध के लिए डेंठा और टुंडी आदि कंटेनमेंट जोन से बाहर खुली हुई दुकानों से मंगवा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन समोट से जांच के लिए भेजे गए 90 फीसदी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं, अब महज 10 फीसदी सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। ज्यादातर सैंपल निगेटिव पाए जाना पूरी कंटेनमेंट जोन के लिए राहत की खबर है।
बताते चलें कि समोट बाजार को 10 दिसंबर शाम को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इसके अलावा डुखर और भटका को भी बंद किया गया। इसके 6 दिन बाद भी 40 के करीब सैंपल पेंडिंग होने के कारण बाजार को फिर से खोलने के आदेश नहीं दिए जा सके हैं। इस कारण व्यापारियों में जहां आक्रोश है, वहीं स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
गौर हो कि सिर्फ कंटेनमेंट जोन से करीब 350 के करीब सैंपल व्यापक टेस्टिंग के दौरान एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, 36 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसके चलते अभी तक खोला नहीं जा सका है। राहत की बात है कि अभी तक 90 फीसदी सैंपलों की जांच हो चुकी है और इसमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया है।
विज्ञापन
बीएमओ समोट डॉक्टर सतीश फोतेदार ने बताया कि करीब 38 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना शेष है। नायब तहसीलदार सिहुंता भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि पेंडिंग सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद बाजार खोलने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से संयम की अपील करते हुए रिपोर्ट आते ही तुरंत फैसला लिया जाएगा ताकि किसी को दिक्कत न हो।
पंचायत के उपप्रधान विजय सिंह ने कहा कि लोग और व्यापारी शिकायत कर रहे हैं कि बंद की अवधि के अंतिम दिन सैंपल लेने के कारण बाजार 6 दिनों से लगातार बंद है। इससे एक ओर जहां आम लोगों को समस्या हो रही है वहीं व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों कि समस्या को देखते हुए प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।