फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluni-Diyur road remained closed for seven hours

सात घंटे बंद रही सलूणी-डियुर सड़क

Sun, 31 Jul 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Saluni-Diyur road remained closed for seven hours
सलूणी (चंबा)। सलूणी-डियुर मार्ग भूस्खलन के कारण सात घंटे तक बाधित रहा। रविवार को सुबह 9:00 बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इससे सड़क पर मलबा और पत्थर आ गिरे जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जेसीबी के जरिये मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित होता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4:00 बजे यातायात बहाल हो सका। इस दौरान लोगों को आवाजाही करने के लिए काफी परेशानी हुई। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ी। कुछ युवाओं ने जान जोखिम में डालकर अपने बाइक मलबे के ऊपर से धक्का मारकर दूसरी तरफ पहुंचाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि भूस्खलन से बंद सड़क को शाम के समय यातायात के लिए बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed