फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   routine operation started in medical college Chamba

चंबा मेडिकल कॉलेज में रूटीन के ऑपरेशन शुरू

Tue, 16 Feb 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
routine operation started in medical college Chamba
मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट करवाने पहुंचे लोगों को कोविड नियमों के तहत खड़ा करवाता स्वास्थ्य ? - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में अब मरीजों के रूटीन के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान कैंसर और आपातकालीन मरीजों के ही ऑपरेशन किए गए। नतीजतन, रूटीन के मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें लंबी तारीखें दी गईं। खैर, अब रूटीन के ऑपरेशन शुरू होने से मरीजों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले की पौने छह लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज पर ही निर्भर है। यहां जिले के दूरदराज के क्षेत्रों जैसे पांगी, भरमौर, होली, तीसा, किहार, सलूणी और संघणी से मरीज स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में कोरोना महामारी के बीच सर्जरी पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन, कैंसर और आपातकालीन मरीजों के तीन दर्जन लोगों के करीब ऑपरेशन किए गए। कॉलेज में वर्तमान में चार सर्जन सेवाएं दे रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य स्वयं अब तक 12 कैंसर के मरीजों का ऑपरेशन कर उन्हें जीवनदान दे चुके हैं। इनमें चंबा के अलावा कांगड़ा जिले के मरीज भी शामिल हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और शुक्रवार) ही सर्जरी के लिए निर्धारित होने की सूरत में मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें एक माह से डेढ़ माह तक की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन

ऑपरेशनों के लिए इस प्रकार की है व्यवस्था
सोमवार को ऑर्थो, मंगलवार को सर्जरी, बुधवार को ऑर्थो और आंखों, वीरवार को आंखों, शुक्रवार को सर्जरी, शनिवार को जनरल सर्जरी और रविवार को आपातकालीन सर्जरी सहित ऑर्थो के ऑपरेशन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि कोविड काल में भी कॉलेज में कैंसर और आपातकालीन मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। अब कोविड महामारी पर काफी हद तक अंकुश लगने की स्थिति में रूटीन के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed