फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road survey in bharmour

भरमौर में गांवों को सड़क से जोड़ने की कवायद तेज

Sun, 01 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 01 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
road survey in bharmour
सड़क। - फोटो : अमर उजाला
सदर पंचायत के जो गांव सड़क सुविधा से वंचित रह गए थे। अब उन गांवों को सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए राजस्व विभाग व लोनिवि द्वारा भी सर्वे कार्य कर लिया गया है। इस दौरान जिन लोगों की जमीन सड़क में गई है। उन्हें सोमवार को सदर पंचायत के प्रधान व राजस्व के पटवारी सड़क बनाने के लिए सहमति दे सकते हैं।
विज्ञापन


गौर रहे कि सदर पंचायत भरमौर के गांव गोसण, सेरी, धरकोथा, खरिया, गोआ के लोग बीते कई वर्षों से अपने गांवों के लिए सड़क बनाने की गुहार कर रहे हें। इस बारे में उक्त ग्रामीणों को एक प्रतिनिधिमंडल अभी हाल ही में आए वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से भी मिले थे। जिस पर उन्होंने राजस्व व लोनिवि को आदेश दिए हैं कि जल्द इन गांवों को जोड़ने के लिए सर्वे किए जाएं। जिन लोगों की जमीन उक्त मार्गों पर आती है। उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन


सदर पंचायत के उप प्रधान विजय कुमार, सुुशील कुमार, राकेश कुमार, देवी दत्त, राजकुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, केवल, तिलक कुमार व दिनेश ने बताया कि कई वर्षों से सड़क न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। सेब या फसल सीजन के दौरान उन्हें अपनी कमाई का हिस्सा ढुलाई पर व्यय करना पड़ता था। उधर सदर पंचायत की प्रधान सलोचना देवी, पूर्व प्रधान शिव चरण कपूर ने बताया कि जिन लोगों की जमीन इस सड़क में आएगी। उनकी सहमति के साथ लोनिवि को सड़क बनाने का कार्य शुरू करने के लिए चेेताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed