{"_id":"57336e794f1c1ba130919be1","slug":"road-jam-in-khadamukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने खड़ामुख में डेढ़ घंटे तक जाम किया चंबा-भरमौर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने खड़ामुख में डेढ़ घंटे तक जाम किया चंबा-भरमौर मार्ग
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 11 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ामुख में डंगा न लगाने से आहत भाजपा ने बुधवार को मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस मौके पर एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन, एनएचपीसी व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि डंगे के निर्माण में जानबूझकर देरी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने परियोजना प्रबंधन से लिखित में डंगे का काम शुरू करवाने का आश्वासन मांगा और आश्वासन मिलने के बाद ही जाम खोलने के लिए तैयार हुए। इस बीच एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को लिखित आश्वासन देने के लिए भी राजी किया। परियोजना प्रबंधक एस अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लिखित में आश्वासन दिया है कि आगामी सात दिन में डंगे का काम शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सात दिन में डंगे का काम शुरू नहीं हुआ तो कार्यकर्ता परियोजना कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि पिछले साल 22 सितंबर को खड़ामुख के पास अचानक चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग का डंगा डैम साइट पर धंस गया था।
विज्ञापन
इस मौके पर हुए सड़क हादसे में एक कैंटर चालक की जान चली गई थी और मणिमहेश यात्रियों के वाहन भरमौर में फंस गए थे। इसके बाद इस मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर कई बार स्थानीय लोग मौखिक व लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भाजपा नेता जिया लाल कपूर, मंडल महामंत्री राकेश जरियाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय भारद्वाज, पूर्व मंडलाध्यक्ष चमन लाल शर्मा, पूर्व महामंत्री अशोक संख्यान, चन्हौता प्रधान विचित्र सिंह, गरोला पंचायत पूर्व प्रधान सुभाष, रमेश सोलाखरिया, मस्त राम, चरणजीत, अशोक, अनूप समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा काम : एसडीएम
एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि एक सप्ताह में काम शुरू कर दिया जाएगा। लिखित रूप से परियोजना प्रबंधन ने इसे स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि काम शुरू नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परियोजना प्रबंधन को डैम की तरफ जाले लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।