फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road

साढ़े पांच करोड़ से बनेगी गोठ-लुहाणी पांच किमी सड़क

Fri, 27 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
road
सलूणी (चंबा)। गोठ से लुहाणी तक पांच किमी सड़क का निर्माण साढ़े पांच करोड़ से किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने लोनिवि को बजट भी जारी कर दिया है। विभाग सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाएगा। सड़क बनने से पांच पंचायतों के दस हजार लोगों को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में पांच पंचायतों के लोगों को पांच से छह किमी पैदल चलना पड़ता है। गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो उसे पीठ या पालकी पर उठाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। जहां से निजी वाहन या एंबुलेंस के जरिए मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य बिंदिया ठाकुर, पूर्व बीडीसी दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य विद्या देवी, राजेश कुमार, खरल के उपप्रधान रवि कुमार, किलोड़ प्रधान सपना शर्मा व सूरी प्रधान गीता देवी ने बताया कि उपरोक्त सड़क बनने से ग्राम पंचायत सलूणी, सूरी, खरोटी, खरल व किलोड़ के दर्जनों गांव सड़क से जुड़ेंगे। बजट स्वीकृत होने पर लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि उक्त सड़क के लिए बजट आ चुका है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed