{"_id":"5fc134078ebc3e9bf136639d","slug":"road-block-chamba-news-sml352771373","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ामुख के समीप भूस्खलन, सियुंर पुल के समीप डंगा धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ामुख के समीप भूस्खलन, सियुंर पुल के समीप डंगा धंसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली(चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर भूस्खलन व डंगा धंसने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। देर रात खड़ामुख के समीप जहां पहाड़ी से चट्टान गिरने से मार्ग बंद हुआ तो वहीं सियुंर पुल के समीप डंगा धंसने के कारण यातायात बंद पड़ा गया है। हालांकि सुबह नौ बजे तक सियुंर पुल के समीप छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी है लेकिन बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल होने में समय लगेगा। वहीं, खड़ामुख के समीप पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से काफी तादाद में मलबा गिरा है। यहां मार्ग बहाल करने में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मार्ग बंद होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। बीते दिनों बारिश के बाद अब धूप निकलने पर पहाड़ दरक रहे हैं। यात्रियों में सुनील कुमार, देवी चंद, राज कुमार, अमित कुमार, रमन कुमार, सुरेश कुुमार, जय राम ने बताया कि खड़ामुख-होली मार्ग भूस्खलन ग्रसित है। यहां कब भूस्खलन हो जाए, यह कह पाना काफी मुश्किल है। यात्रियों ने बताया कि बारिश के बाद धूप निकलने पर पहाड़ दरक रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपतहसील होली पहुंचने का यही एक मात्र मार्ग है। यात्रियों ने बताया कि इस मार्ग को चौड़ा व भूस्खलन के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने चाहिए।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जय चंद का कहना है कि दो जगह मार्ग बंद हुआ है। सियुंर पुल के समीप सुबह नौ बजे छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए समय लगेगा। खड़ामुख के समीप भी पहाड़ दरका है। मशीनरी मौके पर जुटी है। जल्द मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी है।