फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rescue team safely rescued five people trapped in Ravi, those injured due to stones were also taken to hospital.

Chamba News: बचाव दल ने सुरक्षित निकाले रावी में फंसे पांच लोग, पत्थर लगने से घायल भी पहुंचाए अस्पताल

Fri, 14 Jun 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Rescue team safely rescued five people trapped in Ravi, those injured due to stones were also taken to hospital.
चंबा में आपदा संबंधी मॉक ड्रिल के दौरान बालू के पास खड्ड में  फंसे लोगो को रेसक्यू करती प्रशासन
चंबा। दिन : शुक्रवार। समय : 10:34। स्थान : सुल्तानपुर माई का बाग। लोग रावी नदी के किनारे बने रास्ते के जरिये अपने काम पर जा रहे हैं। धीरे-धीरे रावी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अचानक जलस्तर बढ़ने से लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। रावी की लहरों के बीच पांच लोग फंस जाते हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन इन्हें निकालने के लिए बचाव दल भेजे जाते हैं। मॉक डि्रल के दौरान मौके पर पहुंचे बचाव दल शॉर्टकट रास्ते से रावी के किनारे पहुंच रहे है। रस्सी और सीढ़ी से रावी किनारे फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू करते हैं। दो जवान बीच मझधार में फंसे पांच लोगों के पास पहुंचते हैं। लोगों को रस्सी के माध्यम से सीढ़ी के जरिये निकाला गया। घंटों तक हूटर बजते रहे। डॉक्टरों की टीमें भी तैनात रहीं। उपायुक्त पल-पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन

जिले में पांच जगह शुक्रवार को आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज करवाई गई। इसमें स्टेजिंग एरिया, रिलीफ एवं मेडिकल कैंप को पुलिस मैदान बारगाह में बनाया गया। परेल घार, शीतल पुल के समीप माई का बाग, पक्का टाला के समीप साल खड्ड, चमेरा पावर स्टेशन-2 के समीप होटल एरीना तथा कियाणी-राजपुरा गांव में राहत एवं बचाव कार्य दर्शाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओरर, भारी बारिश के चलते लोग परेल घार से पैदल गुजर रहे है। अचानक पहाड़ दरक रहा है। पहाड़ से गिर रहे पत्थरों से बचने के लिए लोग भाग रहे है। पत्थरों की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। जिला मुख्यालय से बचाव दल की दूसरी टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों की टीम मरहम पट्टी कर रही है। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लाया गया। प्रशासन का सूचना मिली कि साल खड्ड में भी कुछ लोग फंसे हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचती है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर खड़े रहने का इशारा किया जा रहा है। खड्ड के दोनों छोर तक रस्सी पहुंचाई जा रही है। फंसे लोग सुरक्षित दूसरे छोर पर पहुंच रहे है। घायलों के लिए पुलिस मैदान बारगाह में रेस्क्यू कैंप में घायलों को लाया जा रहा है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल घायलाें से बात कर रहे है। घायलों को हर संभव चिकित्सीय उपचार दिया जा रहा है। चमेरा पावर स्टेशन-द्वितीय के समीप होटल एरीना तथा कियाणी- राजपुरा गांव में लोग फंसे हुए दर्शाए गए। बचाव दल ने इन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मेगा मॉक एक्सरसाइज की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा स्वयं स्टेजिंग एरिया पर जाकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed