फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Relief from the footpath, the remote Pundla village will be connected by road.

Chamba News: पगडंडी से मिलेगा छुटकारा, सड़क से जुड़ेगा दुर्गम पुंदला गांव

Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Relief from the footpath, the remote Pundla village will be connected by road.
चंबा। जिले के दुर्गम पुंदला गांव के लोग अब पगडंडी से छुटकारा पाकर सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। इस गांव में सड़क बनाने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। साथ ही वन विभाग से एफआरए की अनुमति मिल चुकी है। अब लोक निर्माण विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। इसके बाद टेंडर करवाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

कोलका से पुंदला के लिए एक किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसके बाद गांव में रहने वाली 150 आबादी को पैदल चलने से निजात मिलेगी। इस आबादी को सड़क के साथ बस की सुविधा भी प्राप्त होगी। आजादी के बाद से इस गांव के लोग सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलते रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण हंसराज, रवि कुमार, चैन सिंह, किशोर, मनोज कुमार, सुरेंद्र, भाग चंद और दीपक ने बताया कि पुंदला गांव चंबा विधानसभा क्षेत्र का दूरदराज क्षेत्र है। यहां लोगों का जीवन भी काफी कठिन है। सर्दियों में यहां अधिक बर्फबारी होती है। पगडंडी के रास्तों पर भारी बर्फबारी के कारण आवाजाही करना काफी मुश्किल हो जाता था। ऐसे में सड़क होगी तो लोग समतल मार्ग पर पैदल या वाहनों के जरिये वे आवाजाही कर पाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंदला गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। डीपीआर बनते ही टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed