{"_id":"6a04b73d077eb2a8640192be","slug":"release-of-monthly-childrens-magazine-of-mauda-school-chamba-news-c-88-1-cmb1003-183347-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौड़ा स्कूल की मासिक बाल पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौड़ा स्कूल की मासिक बाल पत्रिका का विमोचन
Wed, 13 May 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 13 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा की मासिक बाल पत्रिका नन्हें उस्ताद के अप्रैल के अंक का एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने विमोचन किया।
पत्रिका का संपादन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन ने किया है। मुख्य बाल संपादक के रूप में पांचवीं की छात्रा नैना देवी ने कार्य किया है। अप्रैल की पत्रिका की थीम हमारा पारंपरिक भोजन हमारा गर्व है। इस थीम पर बच्चों ने पारंपरिक व्यंजन बनाने की विधियां तस्वीरों सहित साझा की हैं। बच्चों ने स्वरचित कविताएं, कहानियां और पुस्तक समीक्षाएं भी पत्रिका के लिए तैयार की हैं। पत्रिका में स्कूल में माह भर में होने वाली गतिविधियों के समाचार और गतिविधियों का विवरण भी बाल संपादकों ने पत्रिका में दिया है। ऑनलाइन इंटरएक्टिव शैक्षणिक सामग्री ऑनलाइन क्विज, इमेज हॉट स्पॉट और ग्रिड गेम शामिल हैं। इसे क्यूआरकोड के माध्यम से स्कैन कर उपयोग किया जा सकता है। संवाद