{"_id":"606741f68ebc3e769f094234","slug":"railings-on-the-way-to-the-dargah-broken-danger-of-accident-chamba-news-sml366223115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह के रास्ते की रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह के रास्ते की रेलिंग टूटी, हादसे का खतरा
विज्ञापन
बनीखेत के जियुंता में बाबा लखदाता मंदिर की और जाने वाला रास्ता।
- फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत जियुंता स्थित बाबा लखदाता दरगाह को जाने वाले रास्ते की हालत खस्ता बनी हुई है। श्रद्धालुओं ने रास्ते की मरम्मत सहित इसके किनारे रेलिंग लगाने की भी मांग उठाई है। लोगों की मानें तो रास्ते के किनारे रेलिंग न होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग के बेली गांव के समीप करीब 150 साल पुरानी बाबा लखदाता की दरगाह है। रोजाना दरगाह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
ब्यास देव ठाकुर, मुकेश शर्मा, अश्वनी कुमार, सतीश कुमार और अशोक ठाकुर ने बताया कि बाबा लखदाता दरगाह में दूरदराज से कई श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दरगाह जाते हुए रास्ते में कई जगह से रेलिंग टूट चुकी है। इतना ही नहीं कई जगह तो रेलिंग का नामोनिशान मिट चुका है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। दरगाह के रास्ते में खड़ी ढांक है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने पंचायत प्रबंधन से मांग की है कि दरगाह के समीप रास्ते में जल्द रेलिंग का कार्य शुरू करवाया जाए। साथ ही रास्ते का मरम्मत कार्य भी शुरू किया जाए।
ग्राम पंचायत जियुंता की प्रधान सपना देवी ने बताया कि लोगों की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलिंग लगाने के लिए पंचायत में जल्द प्रस्ताव डाला जाएगा। बजट मंजूर होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा