फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rahul, Jatin and Sonika of Teesa Centre stood first in the quiz competition.

Chamba News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीसा केंद्र के राहुल, जतिन और सोनिका रहे प्रथम

Sun, 16 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rahul, Jatin and Sonika of Teesa Centre stood first in the quiz competition.
चंबा के अंबेडकर भवन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद प्रतिभागी।संवाद
चंबा। आंबेडकर भवन चंबा में प्रबुद्ध भारत परीक्षा के विजेताओं के बीच जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आंबेडकर मिशन सोसायटी के महासचिव अनूप राही ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीसा केंद्र से राहुल, जतिन और सोनिका की टीम प्रथम रही। डलहौजी केंद्र से मन्नत नाहर, तनूजा और आकाश की टीम द्वितीय और सिहुंता केंद्र से राहुल चौधरी तृतीय रहें।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर पर आधारित 16वीं बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न भागों में करवाया गया, जबकि चंबा के छह केंद्रों में इसका आयोजन हुआ। इसमें लगभग 370 बच्चों ने कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वन निगम चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक रघु राम मानव बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। अध्यक्ष योगेश्वर अहीर द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर अविनाश पाल द्वारा किया गया। निर्जला राही और रोहित रामोत्रा स्कोरर के रूप में शामिल रहें।
विज्ञापन

विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये और प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1200 रुपये दिया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र सूर्या, मनोहर हितैषी, अमृता चौहान, कार्तिक कुमार, जितेश्वर सूर्या और दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed