फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Questions raised over laying of sewerage lines in the streets.

Chamba News: गलियों में सीवरेज लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

Sat, 05 Sep 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 05 Sep 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over laying of sewerage lines in the streets.
चंबा। जनसाली वार्ड की संकरी गलियों में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य को लेकर मोहल्लावासियों और राहगीरों में रोष है। लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर महज चार से पांच इंच खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ जगहों पर खोदाई के बाद गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है। इससे आवाजाही प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासी राजीव कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, किशन चंद और संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। संकरी गलियों में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में खुले गड्ढों और अव्यवस्थित खोदाई से परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने कार्य पूरा होने के बाद खोदाई वाले स्थानों को व्यवस्थित तरीके से भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गलियों की संकरी स्थिति और पहले से बिछी पेयजल और सीवरेज लाइनों के कारण नई पाइपलाइन को कई स्थानों पर निर्धारित गहराई तक दबाना संभव नहीं हो रहा है।

विभाग के अनुसार जनसाली वार्ड में अतिक्रमण के कारण गलियां पहले ही काफी संकरी हैं। कुछ स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए भी पाइपलाइन को अधिक गहराई में दबाना संभव नहीं हो पाया है।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित स्थानों पर पैबर लगाकर रास्तों को व्यवस्थित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed