{"_id":"65df3bf0967f064def0374bd","slug":"question-papers-and-answer-sheets-reached-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119421-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी पहुंचे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी पहुंचे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं
Wed, 28 Feb 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
पांगी पहुंचे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं
बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने पर लाहौल-स्पीति गई थी टीम
बुधवार दोपहर लौटी टीम, परीक्षा केंद्रों को किए गए वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लाहौल-स्पीति से होते हुए दसवीं और जमा दो के प्रश्नपत्र पांगी पहुंच गए हैं। पांगी प्रशासन ने लाहौल-स्पीति में फंसे प्रश्न-पत्रों और आंसर-शीट्स मंगवा ली हैं। पांगी पहुंचने पर प्रश्नपत्रों और आंसर सीटों को विद्यालयों के केंद्रों में भिजवा दिया गया। अब शुक्रवार से होने वाली सालाना परीक्षाएं पांगी के विद्यार्थी दे सकेंगे।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम के बदलते तेवर लोगों समेत विद्यार्थियों की चिंताएं बढ़ाने का काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही बीआरओ ने कुल्लू और लाहौल मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया है। बीते सोमवार रात बर्फबारी के चलते एक बार फिर से मार्ग आवाजाही के लिए बंद पड़ गए। ऐसे में जनजातीय क्षेत्र पांगी के 17 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में वार्षिक परीक्षा देने वाले दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों की मुसीबतें बढ़ गईं। विद्यार्थियों की चिंता के मद्देनजर पांगी प्रशासन की ओर से लाहौल-स्पीति से प्रश्नपत्रों और आंसर शीटों को लाने के लिए टीम भेजी गई। बुधवार दोपहर के समय टीम के किलाड़ पहुंचने के बाद प्रश्नपत्रों और आंसर सीटों को परीक्षा केंद्रों को भेज दिया गया। अब विद्यार्थी परीक्षाएं आसानी से दे सकेंगे। आरसी पांगी रितिका जिंदल ने बताया कि बुधवार को प्रश्नपत्र और आंसर सीट पहुंचने के बाद परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दी गई हैं।