फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Quality of work should not be compromised: Committee

कार्यों की गुणवत्ता से न किया जाए समझौता : समिति

Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Quality of work should not be compromised: Committee
चंबा मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान लोक लेखा समिति की टीम
कार्यों की गुणवत्ता से न किया जाए समझौता : समिति
विज्ञापन

लोक लेखा समिति की बैठक में दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक बचत भवन चंबा में समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सभापति ने निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं की डीपीआर बनाते समय उनकी व्यवहारिकता और आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। समिति सदस्य जीत राम कटवाल ने नगर परिषद चंबा को कूड़ा संयंत्र के लिए भूमि चिह्नित करने को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, डॉ. हंसराज ने बैरागढ़ पुलिस चेकपोस्ट को गर्मियों में सतरुंडी स्थानांतरित करने का सुझाव दिया। सभापति ने एचपीएसईबीएल के अधिकारियों से विद्युत हानि कम करने के प्रयासों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी। लोक लेखा समिति ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिन विभागों ने अधूरी जानकारी दी, उन्हें अगली बैठक में शिमला में संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है। लोक निर्माण, परिवहन, जल शक्ति, विद्युत, राज्य कर एवं आबकारी, शहरी विकास तथा वन विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत समिति ने पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चंबा का दौरा किया और आपातकालीन वार्ड, ट्रॉमा सेंटर सहित विभिन्न वार्डों की स्थिति का जायज़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed