फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Provide pending financial benefits to pensioners soon: Dheeraj

पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों को जल्द दिलाएं : धीरज

Tue, 05 Aug 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 05 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Provide pending financial benefits to pensioners soon: Dheeraj
चंबा के भरमौर में विधायक जनक राज को अपनी मांगों  संबंधी ज्ञापन सोंपते पेंशनर ऐसोसेशन के पदा​धिक
भरमौर (चंबा)। पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन की भरमौर इकाई ने विधायक डॉ. जनक राज से लंबित वित्तीय लाभों को जल्द दिलाने की मांग की। विधायक को मांगपत्र सौंपने के बाद इकाई प्रधान धीरज राम ठाकुर ने बताया कि भरमौर में एक वरिष्ठ नागरिक भवन होना चाहिये, ताकि वे अपना खाली समय वहां बैठकर बिता सके। वर्ष 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक न तो ग्रेजुएटी मिली और न ही लीव इनकैशमेंट और रिवाइल्ड स्केल का एरियर मिला है। इसी प्रकार 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी अधिकतर एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। 70 से 75 वर्ष के पेंशनर का अभी तक 30 फीसदी और 70 वर्ष से कम आयु वालों का 60 फीसदी रिवाइज्ड स्केल का एरियर शेष है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि वह सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाएं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को अभी तक 13 फीसदी महंगाई भत्ता देय है, जो कि केंद्र सरकार ने जारी भी कर दिया है, लेकिन प्रदेश की सरकार नहीं दे रही है।
विज्ञापन

एरियर किस्तों का इंतजार करते-करते कई पेंशनरों का देहांत हो चुका है। विधायक उनके लंबित चिकित्सा भत्तों का मुद्दा भी सरकार के समक्ष रखें। वहीं, मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं को पार्किंग की समस्या होती है, इसके समाधान के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं। विधायक डॉ. जनक राज ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा जाएगा। विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन उपाध्यक्ष चैन दत्त ठाकुर, महासचिव किशन ठाकुर, कोषाध्यक्ष मखौली राम, कुलदीप ठाकुर, टेक चंद, जैसी राम, गोपाल दास, उत्तम ठाकुर और ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed