{"_id":"6428606d4fe0c89b8a018586","slug":"promising-students-of-chuwadi-college-awarded-for-their-excellent-performance-chamba-news-c-19-1-108163-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नवाजे चुवाड़ी कॉलेज के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नवाजे चुवाड़ी कॉलेज के होनहार
Sat, 01 Apr 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।संवा
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में नई योजनाएं भी आरंभ की गई हैं। चुवाड़ी महाविद्यालय के सालाना समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात कही। कहा कि इस समय प्रदेश में उच्च स्तर तक शिक्षण संस्थानों का बड़ा नेटवर्क विद्यमान है। सभी शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने के कारगर प्रयास किए जा रहे हैं और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है।
इस वर्ष शिक्षा के लिए 8,828 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। कहा कि राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने महाविद्यालय में साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया। कहा कि महाविद्यालय की भूमि को विभाग के नाम करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने ओबीसी हॉस्टल भवन के मरम्मत कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की बात भी कही। कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि अध्यापक और अभिभावक दोनों मिलकर बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें जोे भविष्य में उनके काम आ सके। कहा कि इस महाविद्यालय में 1144 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनका शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में प्रदर्शन साल दर साल अच्छा होता जा रहा है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय कार्यालय खोले जाएंगे। इनमें सिविल कोर्ट भी शामिल रहेगा। कहा कि इस वर्ष भटियात विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक सड़कों के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। कहा कि रेफरल चिकित्सालय चुवाड़ी को मॉडर्न चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी तरह चुवाड़ी कस्बे के लिए निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाएगी। भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज योजना के मरम्मत कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बेहतर प्रदर्शन के लिए 25,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।