फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Program at the Sita-Ram Temple on Lord Parashurama Jayanti

Chamba News: सीता-राम मंदिर में भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम

Sun, 19 Apr 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Program at the Sita-Ram Temple on Lord Parashurama Jayanti
चंबा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने सीता-राम मंदिर जनसाली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विश्व शांति और सामाजिक भाईचारे के लिए पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

सभा के महासचिव सुरेश कश्मीरी ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान अक्षर ज्ञान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें ढाई से तीन वर्ष के बच्चों का प्रथम विद्यालय प्रवेश संस्कार, गुरुजनों की ओर से प्रथम बाल दीक्षा एवं आशीर्वाद के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। लोगों को भगवान परशुराम के बारे में जानकारी देने के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। ब्राह्मण समाज के 9 वरिष्ठतम महिला-पुरुषों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed