फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   prime minister praise chamba adminstration work

प्रधानमंत्री ने चंबा प्रशासन के कार्यों को सराहा

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
prime minister praise chamba adminstration work
उपायुक्त कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त डीसी राणा व अन्य। - फोटो : Chamba
चंबा। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि नीति आयोग के मानकों के अनुसार दूरसंचार, महिला एवं बाल विकास और जल जीवन मिशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह बात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के आकांक्षी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ संवाद में भाग लेने के बाद कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संवाद में आकांक्षी जिला चंबा का जिक्र करते हुए कहा कि जिला में ग्राम पंचायत स्तर पर सामान्य सेवा केन्द्रों का दायरा 67 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि वर्ष 2018 से शुरू आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिले ने विभिन्न सकेतकों पर प्रगति की है और डेल्टा रैंकिंग में जिले ने मार्च 2019 में स्वास्थ्य एवं पोषण में द्वितीय रैंक, नवंबर 2020 में आधारभूत अधोसंरचना में अच्छा रैंक, सितंबर, 2021 में ओवरऑल अच्छा रैंक और अक्तूबर, 2021 में ओवरआल द्वितीय रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग के आधार पर चंबा को प्रोत्साहन के रूप में 8 करोड़ की परियोजनाएं नीति आयोग ने स्वीकृत की है। सीएसआईआर के तहत 25.04 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधीक्षण अभियंता जल शक्ति रणजीत सिंह चौधरी, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बालकृष्ण शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल और बीएसएनएल सहित अन्य दूरसंचार कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed