फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparations for Minjar fair going on in full swing

Chamba News: जोर-शोर से चल रहीं मिंजर मेले की तैयारियां

Sun, 21 Jul 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Minjar fair going on in full swing
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग नालियों की सफाई करवा रहा है। विद्युत बोर्ड बिजली लाइनों की मरम्मत करवाने में जुटा है। शहर को सजाने के लिए रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। ऐतिहासिक चंबा चौगान में पंडाल तैयार करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मिंजर मेले के शुभारंभ से दो दिन पहले चौगान में पंडाल का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद दुकानों का आवंटन होगा। बाहरी राज्यों से कारोबारी दुकानों की बुकिंग के लिए ठेकेदारों से संपर्क कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार मिंजर मेला 28 जुलाई से चार अगस्त तक होगा। नौ अगस्त तक विभिन्न चौगान में व्यापारिक गतिविधियां होंगी। एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि मिंजर मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed