फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Prayers were offered for the well-being of Hindu-Muslim brotherhood.

Chamba News: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की सलामती की मांगी दुआ

Thu, 28 May 2026 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Prayers were offered for the well-being of Hindu-Muslim brotherhood.
चंबा की सरोल म​स्जिद में ईद की नमाज के दौरान दुआ मांगते लोग
चंबा। चंबा में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौगान नंबर पांच में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन शांति और आपसी भाईचारे को लेकर दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद चंबा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यह त्योहार आपस में गले मिलकर बनाया। अंजुमन इस्लामिया के सदर डॉ. ईसरार अली शाह ने बताया कि ईद के पावन मौके पर हिंदू भाई उनके घर आते हैं और आपस में मिलकर इसकी खुशी मनाते हैं। जब दिवाली का त्योहार होता है तो मुस्लिम भाई उनके घर में जाकर ऐसे ही खुशी मनाते हैं। यह परंपरा रियासत काल से चंबा में चली आ रही है। इसे आज भी चंबा के लोगों ने कायम रखा है। इसी भाईचारे को हमेशा कायम रखने के लिए ईद के पावन मौके पर दुआ मांगी गई। इसी तरह जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed