{"_id":"63e4d8d8f4d69bbde80a5bdf","slug":"pradhan-mantri-swanidhi-yojana-is-proving-to-be-a-boon-for-the-street-vendors-of-chamba-city-chamba-news-c-19-1-55085-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बनी वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बनी वरदान
Thu, 09 Feb 2023 04:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिल रहा से 10 से 50 हजार तक ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चंबा शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत अब तक 170 रेहड़ी-फड़ी धारक योजना के तहत ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू कर परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर परिषद चंबा के सहयोग से रेहड़ी-फड़ी धारकों को तीन चरणों में 10 से 50 हजार रुपये तक का बैंक से ऋण प्रदान करवाया जाता है। इसके लिए रेहड़ी-फड़ी धारकों को बहुत कम औपचारिकताएं पूर्ण करनी होती हैं। इसी क्रम में अब एक पायदान आगे बढ़ते हुए रेहड़ी-फड़ी धारकों को डिजिटल लेनदेन के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है जिससे उन्हें बैंक से पैसे निकालने के लिए भागदौड़ करने से निजात मिल सके।
गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा के तहत 180 रेहड़ी-फड़ी धारक पंजीकृत हैं। ये सब्जियां और फल बेचकर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनकी सहूलियत के लिए केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आरंभ की गई है। अब लेनदेन को डिजिटल तरीके से करने के लिए रेहड़ी-फड़ी धारकों के यूपीआई नंबर बनाने सहित क्यूआर कोड दिए जा रहे हैं। इसका मकसद उन्हें बैंक के चक्करों से छुटकारा दिलवाना है। एनयूआरएलएम की जिला प्रबंधक रुचि महाजन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-फड़ी धारकों को तीन चरणों में 10 से 50 हजार रुपये बैंक के माध्यम से ऋण मिलता है। अब रेहड़ी-फड़ी धारकों को डिजिटल लेन-देन को लेकर जागरूक करने के लिए 6 से 16 फरवरी तक जागरुकता अभियान चलाया गया है।