फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Power line snapped after getting caught in a tipper truck; panic ensued among the people.

Chamba News: टिपर में फंसने से टूटी बिजली की लाइन, लोगों में मची अफरा-तफरी

Fri, 03 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Power line snapped after getting caught in a tipper truck; panic ensued among the people.
मुगला बाजार के समीप हाईवे पर बिजली लाईनों के बीच फंसा टिप्पर। संवाद।
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप पेश आया वाक्या
विज्ञापन

बिजली लाइन टूटने से हाईवे पर गिरी, हादसा टला, डेढ़ घंटे बाद बिजली बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मशीन लेकर जा रहे टिपर के साथ फंसने से बिजली की लाइन टूट गई।
इससे लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बिजली की लाइन टूटने के बाद करंट खत्म हो गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली लाइन टूटने की सूचना मिलने के बाद बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बिजली की लाइन को जोड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 3:15 मिनट पर मशीन लेकर एक टिपर भरमौर की तरफ से आया। मुगला बाजार के समीप पहुंचा तो बिजली लाइन के बीच मशीन का हिस्सा फंस गया। इससे दोनों तारों में कुछ क्षणों के लिए करंट दौड़ा लेकिन बिजली लाइन टूटने के चलते हाईवे पर गिर गई। इससे आवाजाही कर रहे लोगों समेत दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। करीब बीस मिनट बाद मौके पर बिजली बोर्ड की टीम पहुंची। टीम ने बिजली लाइन को जोड़ा। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुगला बाजार में हाईवे के ऊपर से चार बिजली की लाइन गुजरती है लेकिन हाईवे से दो बिजली लाइनों की ऊंचाई कम होती जा रही है। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही में रुकावट पैदा होती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से कुछ समय पहले इन लाइनों की ऊंचाई बढ़ाई थी लेकिन अब फिर से यह नीचे हो गई है।

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मनीष ठाकुर ने कहा कि इस बारे में सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई। बिजली लाइन को जोड़ दिया गया है और आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed