{"_id":"572627964f1c1b57035cd066","slug":"policy-demand-to-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई अध्यापिकाओं के लिए सशक्त नीति बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाई अध्यापिकाओं के लिए सशक्त नीति बनाए सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 01 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान 1 में बैठक के दौरान एक साथ जिला सिलाई अध्यापिका संघ की सदस्य ।
- फोटो : अमर उजाला
सिलाई अध्यापिकाओं ने प्रदेश सरकार से उनके लिए सशक्त नीति बनाने की मांग की है ताकि सिलाई अध्यापिकाओं को भी नियमितीकरण के अवसर मिल सके। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को चंबा चौगान में जिला सिलाई अध्यापिका संघ ने एक बैठक का आयोजन संघ की प्रधान नीलम शर्मा की अगुवाई में किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नीलम शर्मा ने बताया कि सरकार अन्य विभागों के सभी कर्मचारियों को नियमित कर रही है। लेकिन सिलाई अध्यापिकाओं को सेवा देते हुए पंद्रह से सत्रह वर्ष का समय बीत चुका है। लेकिन उन्हें आज तक नियमित नहीं किया जा सका है। लिहाजा सिलाई अध्यापिका संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें शीघ्र नियमितीकरण के अवसर प्रदान किए जाएं। अन्यथा इसके अभाव में सिलाई अध्यापिकाएं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएंगी। इस बैठक में बीना, सीता, सुमन, चंपा, बबिता, रेखा, रजनी, ममता सहित अन्य सिलाई अध्यापिकाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवा कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन