{"_id":"5f199ab58ebc3e639e0b5149","slug":"police-person-abuse-in-chamba-chamba-news-sml339303530","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी से डयूटी देने पर पुलिस कर्मचारी को सुनना पड़ा भला बुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी से डयूटी देने पर पुलिस कर्मचारी को सुनना पड़ा भला बुरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पीएनबी बैंक में जमा होने वाली भीड़ को कम के लिए ड्यूटी दे रहे एक पुलिस कर्मचारी से कारोबारी ने दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। विवाद ज्यादा बढ़ने पर मामला थाने पहुंचा, जहां जाकर कारोबारी ने माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो सकी।
जानकारी के अनुसार वीरवार को बैंक के बाहर ग्राहकों की पहले से लंबी लाइन लगी थी। इस दौरान एकएक दुकानदार वहां आया और सीधे बैंक के जाने का प्रयास करने लगा। इसको लेकर गेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने उसे रोक लिया।
इसको लेकर दुकानदार गुस्से में आ गया और पुलिस कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने लगा। इससे विवाद बढ़ गया। दुकानदार का एक ओर जानकार वहां पहुंच गया। वह भी पुलिस कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। इसको देखते हुए बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी ने इसको लेकर सीटी चौकी में फोन करके सूचना दे दी। इसके बाद सीटी चौकी से पुलिस टीम आई ओर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए सीटी चौकी ले गई। यहां पर पुलिस कर्मचारी और दुकानदार का पक्ष सुना गया।
इसके बाद दुकानदार ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए पुलिस कर्मचारी से माफी मांग ली। इसके चलते इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया गया है।