{"_id":"5da7485a8ebc3e01376aa815","slug":"po-arrested-delhi-chamba-police-chamba-news-sml31115634","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मामलों में फरार आरोपी को पीओ सेल ने दिल्ली से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मामलों में फरार आरोपी को पीओ सेल ने दिल्ली से दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा पुलिस के पीओ सेल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चंबा की अदालत ने तीन अलग-अलग मामलों में गैर जमानती वारंट जारी थे। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
यहां पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी की पहचान सुभाष चंद निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चंबा की अदालत में तीन अलग-अलग मामलों में केस चले थे। मगर वह अपनी पेशी पर नहीं आ रहा था। इसके चलते अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके साथ ही पुलिस को उसे तलाश करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने दिल्ली और पंजाब में उसे पकड़ने के लिए दबिश दी। मगर उसके सही ठिकाने तक नहीं पहुंच पाई। मंगलवार को पुलिस को दिल्ली के रोहिणी इलाके में उसके सही ठिकाने का पता चला। पुलिस ने उसके ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अदालत में केस चल रहे थे। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।