{"_id":"6a930be9b0176e0ac607b550","slug":"piles-of-garbage-near-rathghar-on-the-chamba-tissa-road-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194888-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार के पास लगे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार के पास लगे कचरे के ढेर
Sat, 29 Aug 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार के समीप सड़क के किनारे कचरे के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जमा कचरे के कारण यहां गंदगी का आलम बना हुआ है।
कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों राजीव कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किशन चंद ने बताया कि सड़क किनारे कचरा फेंके जाने से क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। बरसात के दौरान कचरा आसपास फैलने और नालियों में जाने का खतरा बना रहता है। इससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। संवाद