{"_id":"5d41c4da8ebc3e6cea177180","slug":"pickpocker-in-minjar-fair-chamba-news-sml30235667","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले में महिलाओं के पर्सों को ब्लेड से काट पर किया जा रहा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले में महिलाओं के पर्सों को ब्लेड से काट पर किया जा रहा चोरी
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले के दौरान चोर गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। चौगान में कई महिलाओं के पर्स ब्लेड से काटने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की जेब पर भी हाथ साफ किया गया है। इसको लेकर सीटी चौकी में भी कई शिकायतें पहुंच चुकी है।
लेकिन, हैरानी इस बात की है कि पुलिस विभाग की ओर से ऐसे गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल टीमों के हाथ चोर गिरोह से कोसों दूर हैं। लोगों की दिन दिहाड़े पर्स और जेबें काटी जा रही हैं। दो दिन पहले पुराने बस स्टैंड के पास एक महिला के कंधे से पर्स को ब्लेड से काटकर चोर उड़ा ले गए। इसी तरह के कई मामले चौगान में भी सामने आ चुके हैं। ऐसे गिरोह का इस तरह से सक्रिय होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। वहीं लोग भी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।
हालांकि मिंजर मेले के लिए पुलिस विभाग की ओर से 500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। इसमें ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर जवानों की विभिन्न नाकों और स्थानों पर ड़यूटी लगाई गई है। इसके अलावा गुंडा स्कवैड भी पुलिस की ओर से सक्रिय है। लेकिन इतनी टीमें होने के बावजूद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस चौकी में जब इस बारे में बात की गई तो बताया गया कि महिलाओं के ब्लेड से पर्स कटने की शिकायत मिली हैं। चौगान में पुलिस की टीमों को ऐसे गिरोह पकड़ने के लिए सूचित कर दिया गया है। लेकिन यह गिरोह पकड़ा जाता है या नहीं, इसके बारे में बाद में ही पता चल पाएगा।