फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PHC Nakrod will get permanent building, will get rid of shed

Chamba News: पीएचसी नकरोड़ को मिलेगा पक्का भवन, शेड से छुटकारा

Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
PHC Nakrod will get permanent building, will get rid of shed
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़।संवाद
चुराह (चंबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड़ को 30 साल बाद टीन के शेड से निजात मिलेगी। पीएचसी का नया भवन बनाने के लिए सरकार ने 2.29 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस धनराशि को लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा करवा दिया है। लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण को लेकर औपचारिकताएं शुरू कर दी है। एफआरए की स्वीकृति के लिए केस बनाकर वन विभाग को भेजा गया है। इसकी अनुमति मिलते ही विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। पीएचसी के नए भवन को लेकर धनराशि स्वीकृत होने की खबर से दो दर्जन पंचायतों के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


30 वर्ष पहले जब नकरोड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था तो उसे एनएचपीसी के एक टीन शेड में शुरुआत के तौर पर चलाया गया था। तीस साल तक पीएचसी इसी शेड में चलता रहा। शेड के एक कमरे में जहां डाॅक्टर मरीजों की जांच करने के लिए बैठता है तो वहीं मरीजों के टेस्ट भी इसी कमरे में किए जाते हैं। इसके अलावा आपातकाल में मरीज को भर्ती करने के लिए दो बिस्तर भी इसी एक शेड में लगाए गए थे।
विज्ञापन

इन पंचायतों को होगा फायदा
पीएचसी का नया भवन बनने से ग्राम पंचायत गडफरी, थल्ली, भराड़ा, टिकरीगढ़, बघेईगढ़, आयल, बणंतर और चिल्ली सहित अन्य आस पास की पंचायतों को लाभ मिलेगा। नए भवन में मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी के नए भवन को लेकर धनराशि आ चुकी है। इस धनराशि को लोक निर्माण विभाग के खाते में जमा करवा दिया गया है। अब यही विभाग पीएचसी का भवन बनाकर तैयार करेगा।
डॉ. ऋषि पुरी, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी तीसा

पीएचसी के नए भवन को लेकर बजट आ चुका है। एफआरए का केस बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जोगिंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed