फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Petition for compensation for vehicle accident dismissed

Chamba News: वाहन दुर्घटना पर मुआवजा राशि देने की याचिका खारिज

Thu, 18 Dec 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Petition for compensation for vehicle accident dismissed
चंबा। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण चंबा में प्रीति ठाकुर की अदालत ने वाहन दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की मुआवजा राशि प्रदान करवाने की याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2016 को ज्ञान चंद अपने भाई की मारुति कार चला रहे थे और ढकोग के पास तकनीकी खराबी के चलने वाहन नदी में जा गिरा। दुर्घटना में ज्ञान चंद की मौत हो गई। मृतक परिवार ने न्यायालय में याचिका लगाई कि घर का एकमात्र कमाने वाला था और पूरा परिवार उस पर निर्भर था।
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं ने उन्हें 15 लाख का मुआवजा 9 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज सहित प्रदान करने का आग्रह किया। याचिका के दौरान उन्होंने वाहन मालिक वैध बीमा पॉलिसी भी लगाई, जो, 12 अगस्त 2015 से 11 अगस्त 2016 तक बीमित था। वहीं, प्रतिवादी ने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति के कोई वैध और प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ज्ञान चंद के एनएचपीसी-तृतीय में नियमित इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत होने का तर्क देते हुए याचिका खारिज करने का आग्रह किया। न्यायालय ने समस्त दस्तावेज और सबूतों को देखते हुए मुआवजा राशि प्रदान करवाने की याचिका को खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed